विपिन श्रीवास्तव, राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भोपाल रोड पर स्थित टोल पर एक महिला टोल कर्मी के साथ एक युवक के द्वारा मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने महिला टोल कर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 323 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को राजकुमार गुर्जर निवासी ग्राम जरकडियाखेड़ी द्वारा ब्यावरा-राजगढ़, भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल प्लाजा पर टोल ना देने की बात को लेकर महिला टोल कर्मी पूजा दांगी निवासी ग्राम खुरी के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद राजकुमार गुर्जर ने अपने कई साथियों को बुलाकर टोल प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का भतीजा है आरोपी
राजकुमार वर्तमान ब्यावरा जनपद अध्यक्ष राधा गुर्जर एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री गुर्जर का भतीजा है। देर रात देहात थाना ब्यावरा ने शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
देहात थाना पुलिस के अनुसार टोल कर्मचारी अनुराधा पिता रामनारायण दांगी निवासी खुरी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पैसे मांगने के दौरान युवक राजकुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार गुर्जर के खिलाफ धारा 354, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें युवक द्वारा युवती को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
11 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
55 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines