हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Madhya Pradesh: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव भड़का, धारा 144 लागू

विज्ञापन
गणेश विसर्जन के दौरान हिंसा

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन में गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान दो समुदाय के बीच डीजे को आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, इस दौरान हुई झड़प में कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना से नाराज एक पक्ष के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर जमकर नारे बाजी की जिसके बाद पुलिस को धारा 144 लागू कर भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज कराना पड़ा।

मदरसे के सामने पहुंचा जुलूस, डीजे की आवाज़ को लेकर हुआ विवाद

दरअसल रायसेन जिले के उदयपुरा में कोलीपुरा मोहल्ले में शनिवार को गणेश विसर्जन के लिए एक झांकी का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान जब झांकी एक मदरसे के सामने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने डीजे की आवाज कुछ कम करने के लिए कहां। जिसके बाद आयोजन समिति के लोगों का आरोप है कि किसी ने उपर से चप्पल फेंक दी। घटना के बाद सामने आए वीडियो में भी ये साफ नज़र आ रहा है।

आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव, फूंकी गाड़ियां

जुलूस में चप्पल फेंकने की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने इस पर थाने का घेराव कर लिया और नारेबाज़ी करते हुए एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग भी लगा दी है। पुलिस थाने में आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामला दर्ज करने को लेकर भारी भीड़ जमा हो गई थी, इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रायसेन से कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंच गए है। आसपास थानों से पुलिस फोर्स भी उदयपुरा पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola