MP: बच्चों से भरा स्कूल वाहन पलटा, 6 छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले में अचानक स्कूली वाहन पलट गया जिसके बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। ग्राम निपानिया से पीपलरावां स्कूल जा रहा बच्चों से भरा स्कूली वाहन अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन बालिकाएं घायल हुई हैं। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पीपलरावां क्षेत्र के ग्राम निपानिया से स्कूली छात्राओं को लेकर वाहन स्कूल के लिए रवाना हुआ था। तभी गांव से बाहर आते समय स्कूल वाहन पलट गया। वहीं इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस वाहन में लगभग 17 छात्राएं सवार थी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वाहन से बाहर निकाला गया।
इस हादसे में 6 छात्राओं को चोट आई हैं। सभी को सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो गंभीर घायल बालिकाओं को देवास के लिए रेफर किया गया है। उज्जैन में हुए हादसे के बाद भी स्कूल प्रशासन और प्राइवेट वाहन सबक नहीं ले रहे हैं, ना ही प्रशासन इन पर सख्ती दिखा रहा है।
बता दें कि उज्जैन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीपलरावां में उसी तरह का हादसा देखा गया है। इसमें बालिकाएं घायल हुई हैं। अभी तक बालिकाओं की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। वहीं पीपलरावा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: