विपिन श्रीवास्तव, देवास: हसीनाओं के हुस्न के जलवे और उनकी अदाओं के हनी में ट्रैप होते ही शुरू हो जाता है ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का काला कारोबार। जी हां, देवास में ऐसा ही हनी ट्रैप का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। जिसमें नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर से एक हसीना और दो डॉक्टरों ने मिलकर 9 लाख रुपये ऐंठ लिए। खेल यहीं खत्म नहीं हुआ तो नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया की शिकायत पर 19 अगस्त को राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली जोया उर्फ मोनिशा डेविड, देवास के कैलादेवी रोड निवासी डॉक्टर संतोष दाभाड़े और टोंकखुर्द निवासी डॉक्टर महेंद्र गालोदिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
दरअसल, देवास के नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया ने 11 पेज का आवेदन कोतवाली पुलिस को दिया था जिसमें कहा गया कि उनके पास एक फोन आया। कॉल पर एक महिला ने कहा आप डॉक्टर सिंघल बोल रहे हैं तो डॉ पवन चिल्लोरिया ने कहा नहीं। उन्होंने पूछा- आपको यह नंबर किसने दिया तो महिला ने कहा मैं जोया बात कर रही हूं डॉक्टर सिंघल से बात करना थी, लेकिन आपका नंबर लग गया। फिर दोबारा फोन आया और महिला बोली आपसे बात की तो लगा कि आप अच्छे इंसान हैं आपसे दोस्ती की जा सकती है। बस यहीं से शुरू हुआ सिलसिला और उन्हें हनी के जाल में ट्रैप कर 9 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
11 पेज के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू की
डॉक्टर के 11 पेज के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू की और शहर के तीन वकीलों को नोटिस जारी कर उनके भी बयान दर्ज कर लिए हैं। माना जा रहा है कि अभी इसमें कई परतें खुलना बाकी हैं। मामले में परत दर परत कई चेहरे और बेनकाब हो सकते हैं। वहीं गुरुवार सुबह देवास पुलिस ने भीलवाड़ा से हनी गर्ल जोया उर्फ मोनिशा डेविड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गुरुवार देर शाम आरोपी जोया को लेकर देवास सिटी कोतवाली पहुंची। जहां मीडिया का जमावड़ा लग गया।
मीडियाकर्मियों से आरोपी जोया ने भड़कते हुए कहा कि- पुलिस जांच कर रही है, मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है। आप मीडिया वाले बिना जांच के अपराधी बना देते हो,आपको तो मसाला चाहिए। वहीं पुलिस अब आरोपी जोया को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
58 mins agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines