---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक-युवती का शव, फैली सनसनी

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में युवक और युवती के फांसी के फंदे पर झूलते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार घटना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत रूपझिर की […]

---विज्ञापन---

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में युवक और युवती के फांसी के फंदे पर झूलते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत रूपझिर की भाटिया की है। यहां एक पेड़ पर युवक और युवती का शव लटकता मिला। दोनों का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से घटना कई दिन पुरानी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

दोनों कई दिनों से थे लापता

बताया जाता है कि युवती बीते 13 अगस्त से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं युवक भी घर से गायब था। दोनों की शिनाख्ती युवक 28 वर्षीय सरमन यादव और युवती 19 वर्षीय उमा लोधी के रूप में हुई है। एक ही फंदे पर फांसी लगाने से मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतार कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने मार कर फंदे पर लटका दिया होगा?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2022 02:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola