Madhya Pradesh: सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निकालेगी पदयात्रा
Edited By Yashodhan Sharma

कांग्रेस पार्टी का झंडा
Edited By Yashodhan Sharma

कांग्रेस पार्टी का झंडा
अमृतांशी जोशी, भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की वादा खिलाफ और राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में 75 किमी की पदयात्रा करेगी। इसकी शुरुआत 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन दिवस से होगी। पदयात्रा का समापन 15 अगस्त को होगा। कांग्रेस की यह पदयात्रा सात दिनों तक चलेगी।
इसके लिए जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यात्रा में जिले के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि शामिल होंगे। यात्रा के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की नीति और वादों के खिलाफ जनता को अवगत कराया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: