भोपाल: मध्यप्रदेश में लहसुन के उचित दाम नहीं मिलने से शुरू हुए प्रदर्शन की आग सड़क से लेकर अब विधानसभा तक भी पहुंच गई है। मंगलवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक लहसुन की बोरी अपने कंधे पर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रहे विधायकों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने द्वार पर ही बोरियां खाली कर दी।
विधानसभा पहुंचे विधायकों ने सरकार से की ये मांग
मंगलवार सुबह लहसुन की बोरियां लेकर पहुंचे विधायकों में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री लाखन यादव व कुणाल चौधरी शामिल थे। उन्होंने पहले अपने कंधे पर बोरियां रखी और फिर धीरे-धीरे विधानसभा की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे लहसुन गेट पर ही खाली करके प्रदर्शन के लिए जुट गए।
कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि किसानों को लहसुन का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान अपने लहसुन को नालियों में फेंक रहे हैं हम सरकार से मांग करते है कि प्रदेश के किसानों को मुआवजा मिले। उन्होंने यहां पर बीजेपी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ‘बीजेपी सरकार विधायक खरीद सकती है लेकिन लहसुन और किसान की उपज नहीं खरीद रही”।
सीएम शिवराज ने 2020 में किया था किसानों की आय दोगुनी करने का वादा- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2020 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था और हाल ही में कृषि मंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश पहला ऐसे राज्य है जहां पर आय दोगुनी हो गई। मैं और मेरे साथी विधानसभा में लहसुन लेकर आपके पास आ रहे हैं। कृपया हमें लागत मूल्य ही दिलवाने की कृपा करें।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
32 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
48 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
52 mins agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines