रतलाम: मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह से ही सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के रतलाम जिले में तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद रातभर दोनों के शव कार में ही पड़े रहे।
जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहे थे वापस
दरअसल ये घटना रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र की है जहां पर जन्मदिन पार्टी मना कर लौट रहे दो दोस्त अजहर व पवन अपने दोस्त विक्की गुप्ता को नागदा रेल्वे स्टेशन लेने जा रहे थे ,विक्की गुप्ता जयपुर से नागदा की ट्रेन से आ रहा था। दोनों दोस्त तड़के 2:30 बजे के करीब रूपेटा फाटक के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर बुरी तरह सड़क से नीचे उतर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
रातभर ढूंढते रहे परिजन, सुबह मिले दोनों के शव
दरअसल जब ये हादसा हुआ तो वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। परिवार वाले रात भर ढूंढ़ते रहे व टेलीफोन लगते रहे, सुबह परिजन व दोस्तों ने कार रोड के साइड पे पलटी खाई देखी, जिसके बाद अजहर शेख, व पवन पोरवाल को नागदा सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनो के मौत की पुष्टि की है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
2 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines