बुरहानपुर: जल जीवन मिशन के तहत देशभर में सबसे पहले हर घर तक नल से पेयजल उपलब्ध कराने वाले मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को दो अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह यह सम्मान लेंगे। जल जीवन मिशन के डायरेक्टर विकास शील ने चार दिन पहले ही पत्र लिखकर इसकी सूचना दी थी।
कलेक्टर समेत कई अधिकारी होंगे शामिल
कलेक्टर प्रवीण सिंह के साथ जिले से आठ सदस्यीय दल सम्मान समारोह में शामिल होगा। इसमें सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, स्व सहायता समूह की चार महिलाएं व पीएचई विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश से प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे।
जिले के लिए है गौरव की बात: कलेक्टर प्रवीण सिंह
इस सम्मान को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा है कि यह सबके साझा प्रयासों का परिणाम है। इस काम में न सिर्फ सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों बल्कि जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिला। इसके चलते रिकार्ड समय में यह काम पूरा किया जा सका है। यह सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है।
पीएम मोदी समेत सीएम शिवराज भी दे चुके हैं बधाई
जल जीवन मिशन के तहत देशभर में सबसे पहले हर घर में नल से पेयजल पहुंचाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्वीट कर जिला प्रशासन और जिले की जनता को बधाई दे चुके हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी थी।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा बुरहानपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टर को सम्मानीत किया जायेंगा हमारे लिए गौरव की बात है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा जल जीवन मिशन में बुरहानपुर ने प्रधान मंत्री के अपेक्षा अनुसार अच्छे से काम किया, सभी जनप्रतिनिधि, समाज, प्रशासनिक अधिकारियो ने मिल एक साथ मिलकर समय काम पूरा किया, अपने आप में अद्भुत है, और आज़ादी का अमृत महोत्सव यही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 hr agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 hr agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 hr agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 hr agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
1 hr agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
2 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
2 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines