---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने वाला पहला जिला बना बुराहनपुर, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बुरहानपुर: जल जीवन मिशन के तहत देशभर में सबसे पहले हर घर तक नल से पेयजल उपलब्ध कराने वाले मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को दो अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह यह सम्मान लेंगे। जल जीवन मिशन के डायरेक्टर विकास शील ने […]

---विज्ञापन---

बुरहानपुर: जल जीवन मिशन के तहत देशभर में सबसे पहले हर घर तक नल से पेयजल उपलब्ध कराने वाले मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को दो अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह यह सम्मान लेंगे। जल जीवन मिशन के डायरेक्टर विकास शील ने चार दिन पहले ही पत्र लिखकर इसकी सूचना दी थी।

अभी पढ़ें Rajasthan Crisis: अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे, CM पद पर भी ‘संशय’… ऐसे में पायलट का क्या भविष्य?

---विज्ञापन---

कलेक्टर समेत कई अधिकारी होंगे शामिल

कलेक्टर प्रवीण सिंह के साथ जिले से आठ सदस्यीय दल सम्मान समारोह में शामिल होगा। इसमें सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, स्व सहायता समूह की चार महिलाएं व पीएचई विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश से प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे।

जिले के लिए है गौरव की बात: कलेक्टर प्रवीण सिंह

इस सम्मान को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा है कि यह सबके साझा प्रयासों का परिणाम है। इस काम में न सिर्फ सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों बल्कि जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिला। इसके चलते रिकार्ड समय में यह काम पूरा किया जा सका है। यह सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें MP News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल, डॉ गोविंद बनेंगे प्रस्तावक

पीएम मोदी समेत सीएम शिवराज भी दे चुके हैं बधाई

जल जीवन मिशन के तहत देशभर में सबसे पहले हर घर में नल से पेयजल पहुंचाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्वीट कर जिला प्रशासन और जिले की जनता को बधाई दे चुके हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी थी।

---विज्ञापन---

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा बुरहानपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टर को सम्मानीत किया जायेंगा हमारे लिए गौरव की बात है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा जल जीवन मिशन में बुरहानपुर ने प्रधान मंत्री के अपेक्षा अनुसार अच्छे से काम किया, सभी जनप्रतिनिधि, समाज, प्रशासनिक अधिकारियो ने मिल एक साथ मिलकर समय काम पूरा किया, अपने आप में अद्भुत है, और आज़ादी का अमृत महोत्सव यही है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2022 01:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola