हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: कलयुगी बेटा बना कातिल, पिता के सामने ही बेरहमी से ले ली मां की जान

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की जरा सी बात पर हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमलाकर मां को मौत के घाट उतार दिया। मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह बेटे को शराब न पीने और समय पर घर आने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने मां की बेरहमी से जान ले ली। पूरा मामला शिकारपुरा थाने का बताया जा रहा है। फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शराब को लेकर हुआ पूरा विवाद

बताया जाता है कि जैनाबाद निवासी भूपेंद्र आदतन शराबी है। वह रोज शराब पीकर लेट रात घर आता था और मां से विवाद करता था। बुधवार रात भी आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे शराब न पीने और घर पर जल्दी आने की बात है, फिर क्या था आरोपी गुस्से से लाल हो गया और मां से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि शराबी बेटे ने पिता के सामने मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकारपुरा पुलिस ने हत्यारे भूपेंद्र पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पिता के सामने ही ले ली मां की जान

आरोपी भूपेंद्र आदतन शराबी है। वह रोज शराब पीकर घर में विवाद करता था। कल रात भी मां के टोकने पर आरोपी विवाद करने लगा और पिता के सामने मां की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। बता दें कि शराब ने कई घर उजाड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें