हेमंत शर्मा, इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार शाम से हो रही तेज बारिश को देखते हुए इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी कर कहा है कि जो स्कूल आज यानी बुधवार से प्रारंभ हो चुके हैं उनके संचालक सभी छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाकर अवकाश घोषित कर दें।

Indore

दरअसल, इंदौर शहर में मंगलवार शाम से ही हो रही मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 108.9 मिलीमीटर यानी 4.2 इंच वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा इस मानसून सीजन में अब तक 779.7 मिलीमीटर (30.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर इस सीजन में सबसे अधिक वर्षा हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को भी दिनभर शहर में बारिश लगातार जारी रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ