रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा हमेशा अपने बयानों और अनोखें अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद महोदय का स्वच्छता के प्रति प्रेम दिखाई दे रहा है। वीडियो में रीवा सांसद एक सरकारी स्कूल की टॉयलेट साफ करते नज़र आ रहे हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने गए थे सांसद
दरअसल गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शासकीय बालिका विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए सांसद मऊगंज स्थित खटवारी क्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह शासकीय गर्ल्स स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ने स्कूल का टॉयलेट गंदा दिखा। इसके बाद सांसद खुद ही अपने हाथ से सफाई में जुट गए।
अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल
ब्रश नहीं मिला तो हाथों से की सफाई, वीडियो शेयर कर पीएम को भी किया टैग
जब सांसद ने सफाई के लिए ब्रश मांगा तो स्कूल में उसकी भी व्यवस्था नहीं थी, जिसके बावजूद सांसद ने हार नहीं मानी और अपने हाथों से ही उसकी सफाई में जुट गए। सांसद ने अपनी उंगली के सहारे घिस कर पूरा बाथरुम साफ कर दिया। इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया।
https://twitter.com/Janardan_BJP/status/1572955219750699011
अभी पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार
सांसद जनार्दन मिश्रा ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।’
भी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 mins agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
17 mins agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
1 hr agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines