न ब्रश और न दस्ताने, हाथों से ही सांसद ने साफ किया स्कूल का टॉयलेट, वीडियो वायरल
Edited By Siddharth Sharma

सांसद टॉयलेट सफाई
Edited By Siddharth Sharma

सांसद टॉयलेट सफाई
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा हमेशा अपने बयानों और अनोखें अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद महोदय का स्वच्छता के प्रति प्रेम दिखाई दे रहा है। वीडियो में रीवा सांसद एक सरकारी स्कूल की टॉयलेट साफ करते नज़र आ रहे हैं।
दरअसल गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शासकीय बालिका विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए सांसद मऊगंज स्थित खटवारी क्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह शासकीय गर्ल्स स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ने स्कूल का टॉयलेट गंदा दिखा। इसके बाद सांसद खुद ही अपने हाथ से सफाई में जुट गए।
जब सांसद ने सफाई के लिए ब्रश मांगा तो स्कूल में उसकी भी व्यवस्था नहीं थी, जिसके बावजूद सांसद ने हार नहीं मानी और अपने हाथों से ही उसकी सफाई में जुट गए। सांसद ने अपनी उंगली के सहारे घिस कर पूरा बाथरुम साफ कर दिया। इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया।
https://twitter.com/Janardan_BJP/status/1572955219750699011
सांसद जनार्दन मिश्रा ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।’
भी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: