हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथों SDM का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
लोकायुक्त

रीवा: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर की खैर नहीं, जहां प्रदेश में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इन दिनों कई कार्रवाई की हैं वहीं अब रीवा में लोकायुक्त पुलिस के हाथ एक रिश्वतखोरी का मामला लगा है।

बता दें कि गुरुवार को रीवा में एस.डी.एम. के रीडर को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी द्वारा रीडर जमीनी विवाद के प्रकरण को खारिज करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की गई थी।

दरअसल, लोकायुक्त को बिपुल मिश्रा सेमरी कला तहसील थाना मनगवा ने शिकायत की थी कि कमलेश तिवारी रीडर अनुविभागिय अधिकारी राजस्व एवं दंडाअधिकारी तहसील मंनगवा जिला रीवा जमीन के विवाद पर स्थगन से फाइल हटाने के लिए एवं प्रकरण ख़ारिज करने के लिए रिस्वत की मांग की जा रही थीं।

रीडर 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे वावजूद इसके रीडर मानने को तैयार नही था। लोकायुक्त पुलिस ने इस रिश्वतखोर रीडर को रंगेहाथों पकड़ने का जाल बनाया और जैसा कि रीडर को बकाया 10 हजार रुपय देने थे तो 10 हजार दे कर पुलिस ने धर दबोंचा। इसमें लोकयुक्त के डी.एस.पी. समेत इस कार्यवाही में लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम मौजूद रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें