हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के नशीले पदार्ध के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
धार

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के सागौर से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस के द्वारा डेढ़ क्विंटल डोडा चूरा मादक पदार्थ पिकअप वाहन से पकड़ा है। पकड़े गए डोडा चूरा ओर पिकअप वाहन की कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीथमपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर की ओर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे कुछ वाहनों में डोडा चूरा की अवैध तस्करी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर माणक राम निवासी जोधपुर और उसके साथी गोपाल मीणा निवासी मंदसौर बोलेरो पिकअप वाहन से महू नीमच फोरलेन से महाराष्ट्र में किसी को अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा देने जाने वाले हैं। जो खाली प्लास्टिक की केरेटो के नीचे काले रंग की प्लास्टिक की बोरियों में भरकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सागोर द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना रोड सागोर पर नाकाबंदी कर उक्त नंबर की पिकअप बोलेरो वाहन को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो पिकअप वाहन में खाली केरेट के नीचे कट्टों में मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ मिला। पकड़े गए माल की कीमत 12 लाख रुपए व पिकअप वाहन की कीमत और 6 लाख रुपये को जप्त किया है। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें