---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: आजादी के अमृत महोत्सव में डूबा भोपाल, सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने फहराया तिरंगा

भोपाल: भारत आज आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। देशभर में हर घर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। आजादी के 75 साल पूरे होने का देश सहित प्रदेश में भी जगह-जगह विशेष आयोजन किए गए हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सहित राजधानी भोपाल तिरंगामय हो गयी है। चौक-चौराहों को […]

भोपाल: भारत आज आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। देशभर में हर घर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। आजादी के 75 साल पूरे होने का देश सहित प्रदेश में भी जगह-जगह विशेष आयोजन किए गए हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सहित राजधानी भोपाल तिरंगामय हो गयी है। चौक-चौराहों को तिरंगों से सजाया गया है। जगह-जगह तिरंगे फहराए जा रहे हैं।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 8.30 बजे बीजेपी कार्यालय में झंडावंदन कर शौर्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। 15 अगस्त की परेड के साथ ध्वजारोहण होगा। सीएम शिवराज जनता को संबोधित करेंगे। परेड में कई टुकड़ियां शामिल होंगी।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम कमलनाथ भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पटेल भी मौजूद रहेंगे। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कमलनाथ का संदेश वाचन होगा।

प्रदेश के सभी मंत्री अपने प्रभार के जिले में झंडावंदन करेंगे। नरोत्तम मिश्रा इंदौर, गोपाल भार्गव जबलपुर, तुलसी सिलावट ग्वालियर, विजय शाह नरसिंहपुर, जगदीश देवड़ा उज्जैन, बिसाहूलाल मंडला, यशोधरा राजे सिंधिया देवास सहित 30 जिलों में मंत्री तिरंगे फहरायेंगे। शेष बचे जिलों में कलेक्टर झंडावंदन करेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 15, 2022 08:45 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola