विपिन श्रीवास्तव, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की करीम मंज़िल से ATS ने एक शख्स को हिरासत में लिया। करीम मंज़िल स्थित PFI की पोलिटिकल विंग SDPI का प्रदेश कार्यालय 2 महीने पहले ही किराए की इमारत में खुला था।
बता दें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां ATS ने सोमवार देर रात प्रदेश के 8 जिलों में कार्रवाई की है। इस दौरान 20 से अधिक सदस्यों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, बात अगर भोपाल की करें तो यहां अब्दुल बेलिम नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया। जिस शख्स अब्दुल बेलिम को भोपाल से हिरासत में लिया गया है वह एसडीपीआई का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है।
अब्दुल बेलिम इंदौर का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि CAA-NRC और उसके बाद हुए कुछ प्रोटेस्ट में नाम आने के बाद इसको इंदौर से जिला बदर कर दिया गया था। वहीं शाजापुर जिले से SDPI के 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें से एक पार्षद है।
NIA कस्टडी में भेजे गए PFI सदस्य
इससे पहले NIA ने इंदौर से 3 और उज्जैन से 1 PFI सदस्य को गिरफ्तार किया था। भोपाल NIA कोर्ट में पेश कर 30 सितंबर तक NIA कस्टडी में भेजा गया है। जिसमें PFI मध्यप्रदेश प्रमुख अब्दुल करीम बेकरीवाला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन्हीं से पूछताछ के बाद PFI से जुड़े बाकी सदस्यों पर ये कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, एमपी के उसी मालवा रीजन में PFI की संदिग्ध गतिविधियों का इनपुट NIA को मिला जो कुछ साल पहले सिमी का गढ़ माना जाता था, जिसे एमपी पुलिस ध्वस्त कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इनपुट से भी मिला को सिमी के कार्यकर्ता PFI से जुड़ गए हैं।
21 सदस्यों में से ये हैं 4 सदस्यों के नाम
इंदौर से तौसीफ अहमद, यूसुफ मौलानी, दानिश गौरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं अब्दुल रउफ बेलिम को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि एनआईए और इंदौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए खजराना मुंबई बाजार और जूना रिसाला से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
PFI के गिरफ्तार सदस्यों से जारी है पूछताछ: नरोत्तम मिश्रा
इस बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि प्रदेश के इंदौर और उज्जैन से गिरफ्तार पीएफआई के सदस्यों से पूछताछ जारी है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इसके पहले भी हाल ही में एनआईए ने पीएफआई के चार सदस्यों को प्रदेश के इंदौर और उज्जैन शहर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Madhya Pradesh से PFI के 21 सदस्यों को NIA ने किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
58 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
4 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines