Madhya Pradesh: अस्पताल में प्रसूता की मौत पर मचा बवाल, पैसे जमा न होने पर डिलीवरी रोकने का आरोप
Edited By Yashodhan Sharma

Betul pregnant
Edited By Yashodhan Sharma

Betul pregnant
बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। यहां भर्ती एक प्रसूता की मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। आरोप है कि रुपए नहीं देने पर डॉक्टरों ने समय पर डिलीवरी नहीं करवाई, इस कारण उसकी हालत बिगड़ी और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, महिला प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत के पड़ोसी गांव हिंगना की रहने वाली थी। वह अपने मायके बैतूल के घोड़ाडोंगरी आई थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आज उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की महिला डॉक्टर ने डिलीवरी करने के बदले उनसे पांच हजार रुपए मांगे। जब तक वो रुपए नहीं दिए, तब तक डिलीवरी नहीं कराई गई। दो दिनों तक प्रसूता तड़पती रही। सोमवार की रात रुपयों का इंतजाम करके डॉक्टर को दिए।
परिजना का कहना है कि इलाज में हुई देरी होने से प्रसूता की मौत हुई है। डॉक्टरों ने इलाज करने में लापरवाही की। परिजनों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच और डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग है।
मृतिका का ससुराल प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत के पड़ोसी गांव हिंगना में है। गर्भवती होने पर मायके वाले ने उसे बैतूल के घोड़ाडोंगरी ले आए थे। दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां महिला ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: