Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि पहली कैबिनेट में पहला निर्णय होगा और 1500 उनके खाते में आएंगे, नहीं आए। कांग्रेस फेल, कांग्रेस की गारंटी फेल। फिर कहा था कि 67 हजार पद खाली हैं और हम 33 हजार पद और भरेंगे, एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे। एक लाख तो छोड़िए, एक हजार लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाए। कांग्रेस के नेताओं ने किसानों और बागवानों से क्या वादा किया था। हिमाचल में कहा था कि गोबर 2 रुपये किलो और दूध 100 रुपये लीटर खरीदेंगे। लोग सीएम को ढूंढ़ रहे हैं और वे हिमाचल में मिल नहीं रहे हैं। न गोबर 2 रुपये लीटर खरीदा न 100 रुपये लीटर दूध खरीदा।
ये भी पढ़ें-भाजपा ने 35 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, सूची में MLA-पूर्व मंत्री भी शामिल
कांग्रेस ने युवाओं को छला-मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। पूर्व की बीजेपी सरकार ने हिमाचल की जनता को जो 125 यूनिट बिजली फ्री दी थी वह भी वापस ले ली। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद कोई गारंटी नहीं है वे गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेस ने कहा था कि स्टार्टअप फंड का 680 करोड़ रुपये देंगे। 680 तो छोड़िए, 60 करोड़ भी मिल जाते तो बड़ी बात थी। युवाओं को छला भी और सड़क पर छोड़ा भी। बागवानों से कहा था कि आप सेब और फलों की कीमत खुद तय करेंगे। बागवानों को अपनी फसल नदियों और नालों में फेंकनी पड़ी और किस तरह से उन्होंने कांग्रेस की सरकार को कोसा।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि हम मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज की गारंटी देंगे। इनके अपने राज्य से लोग बाहर जाकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थान बंद कर दिए गए। गारंटी पूरी करना तो दूर यहां तो पहले वाली संस्थाओं को भी बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग हांफ रहा है। उन्होंने कहा कि (कांग्रेस ने) हिमाचल ठगा, कर्नाटक ठगा, ठग लिया पूरा राजस्थान। झूठी गारंटियों का पहनकर चोला फिर ठगने निकला कांग्रेस हाईकमान।
ये भी पढ़ें-स्कूली बच्चों को स्टंट करते देख भड़कीं भाजपा नेत्री, बस से उतार एक-एक को जड़े थप्पड़, Video
(Valium)
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines