मुरैना: मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी भोपाल के बाद मुरैना से 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 40 साल के आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बच्ची 3 घंटे से बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों की टीम ने जांच कर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वारदात बामोर थाना क्षेत्र की है। थाने में महज 200 मीटर की दूरी पर आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात की। सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची 3 घंटे से बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को राजधानी भोपाल में साढ़े तीन की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के साथ ड्राइवर ने स्कूल बस में वारदात की थी। केयर टेकर भी आरोपी ड्राइवर का साथ देती थी। बच्ची के साथ गलत होता देखकर भी उसने कभी विरोध नहीं किया। पुलिस ने ड्राइवर के साथ उसे भी सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब मुरैना की इस घटना ने झकझोर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ