ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना देने वाला शातिर आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ने नाबालिग के साथ 8 महीने तक रेप (Rape with minor for 8 months) किया था। इस दौरान उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी करता था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ग्वालियर सिरोल इलाके में बीते आठ महीने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म के साथ प्रताड़ना और फिर आत्महत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में किशोरी के पड़ोस में रहने वाले मुकेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश ने ही नाबालिग के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर 17 साल की किशोरी ने सिरोल थाने के पास स्थित निर्माणाधीन भवन की छत से कूदकर 12 जनवरी को आत्महत्या कर ली थी।
पड़ोसी ही निकला दरिंदा
घटना के दौरान किशोरी के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। वहीं किशोरी के परिजनों ने अपने बयान में पास में रहने वाला मुकेश नामक के युवक पर उनकी बेटी को परेशान करने की बात कही थी।
मामले में पुलिस लगातर उसकी तलाश कर रही थी। रेपिस्ट मुकेश के खिलाफ बलात्कार, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिरोल चौराहे के पास कलारी के नजदीक मुकेश को देखा गया है। इस सूचना पर घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी मुकेश ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस अब केस डायरी न्यायालय में पेश करेगी।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 hr agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
2 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
5 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines