शिवपुरी: मध्यप्रदेश में उस वक्त प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया जब शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के ग्राम बढोखरा में 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने बाला तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इस तालाब के फूटने से कई गावों में पानी भर गया, साथ ही सैकड़ों किसानों की फसल चौपट हो गई। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से शिवपुरी में अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।
बता दें कि शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में भारी बारिश के चलते बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। परन्तु भारी बारिश से हो रहे भ्रष्टाचार की पोल भी खोल दी। बारिश के पानी से 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने वाले तालाब की बांध ढह जाने से निकले पानी ने ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा दिया। लोगों का आरोप है कि तालाब के एकाएक फूटने से निकला पानी उनके घरों व खेतों में भर गया।
2017 में तालाब का जलसंसाधन मंत्री ने किया था भूमिपूजन
बता दें कि शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील में वर्ष 2017 में उपचुनाव के दौरान भाजपा सरकार के रहे जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा 17 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम बड़ोखरा में तालाब का भूमि पूजन किया गया था। इस योजना के तहत बदरवास नगर तक की प्यास बुझाई जाने के लिए कार्य किया जाना था। साथ ही इस तालाब से लगभग 500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की सुविधा भी मिलती थी।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
9 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
11 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
12 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines