छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन कार सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक रीवा और दो सतना के बताए जा रहे हैं।
तीनों युवक दतिया के पीतांबरा माई के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण यह भीषण सड़क हादसा घटित हुआ।
जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा होटल एनएच 39 के सामने उस वक्त हुआ जब तेज बारिश हो रही थी और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दो युवकों की मौके पर मौत हुई और एक युवक की इलाज के दौरान नौगांव हॉस्पिटल में जान चली गई।
टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा था घायल का इलाज
उधर हॉस्पिटल शर्मनाक कर देने वाली तस्वीर भी सामने आई है जिसमें घायल युवक का इलाज जिस समय चल रहा था, उस दौरान हॉस्पिटल की लाइट गुल हो गई और टॉर्च की रोशनी में युवक का डॉक्टरों को इलाज करना पड़ा। मगर इतनी मेहनत करने के बाद भी डॉक्टर की टीम घायल युवक को नहीं बचा पाई।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
53 mins ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 hr agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
9 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
11 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
12 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
12 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines