विदिशा: मध्यप्रदेश इस वक्त मूसलाधार बारिश की चपेट में है। विदिशा में भी बारिश ने हालात खराब कर रखे हैं। जिले में 48 घंटों से लगातार बरसात होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ का हवाई सर्वे किया। नटेरन, गंजबासौदा, विदिशा और कुरवाई में हालात ज्यादा खराब हैं।
हवाई सर्वे के बाद सीएम शिवराज का हेलिकॉप्टर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे गंजबासौदा के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर में उतरा। इसके बाद सीएम ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से चर्चा भी की।
लोगों को राहत शिविर में किया जा रहा शिफ्ट
पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश के कारण विदिशा के लगभग 100 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले की समस्त रेस्क्यू टीमों को हालातों पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में लोग परेशान हैं, जिन गांव में पानी भर गया है, वहां पर लोगों को रेस्क्यू कर लगातार बाहर निकालकर प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।
इन इलाकों से किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
इसी क्रम में विदिशा के कई निचले इलाके ऐसे हैं जहां पर भारी मात्रा में तबाही देखने को मिली है। सोमवार से ही प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। मंगलवार सुबह से ही कई लोगों को जिले की एसडीआरएफ टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हाल ही में बेतवा नदी के पास महल घाट पर फंसे पुजारी को भी रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है।
कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
जिला कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहित शिवरों में लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जाए।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
11 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
41 mins agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
51 mins agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines