जयपुर: राजस्थान में गोवंश पर लम्पी स्किन डिजीज का कहर बरप रहा है। इसको लेकर आज राजस्थान सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सीएम गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य सरकार द्वारा गौवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अब निर्देश पर सभी जिलों में प्रभावी निगरानी के लिए संबंधित जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्यों की समिति का गठन किया गया है।
आगे उन्होंने बताया कि समिति द्वारा बीमार पशुओं का समय पर इलाज सुनिश्चित करने तथा अन्य कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर दर निर्धारण आदि कार्य किए जाएंगे। साथ ही, यह समिति जिला स्तर पर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मृत पशुओं का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण, दवाओं के किट बनाने व उनकी दर का निर्धारण करने, गौशालाओं व पशुगृहों की नियमित साफ-सफाई, बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से पृथक रखने, पशु चिकित्सकों से इलाज कराना आदि सुनिश्चित करेगी।
इसके अलावा यह समिति लम्पी स्किन डिजीज के प्रति पशुपालकों व आमजन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार कार्य भी शहरी स्वायत्तशाषी/पंचायत राज संस्थानों के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।
इस समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला कोषाधिकारी और जिला स्तर पर शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी सदस्य होंगे। वहीं जिला अधिकारी, पशुपालन विभाग को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
9 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
23 mins agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
29 mins agoदिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, लागू किए गए GRAP-1 के सख्त नियम
1 hr agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
3 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines