---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

अब लुधियाना शहर होगा पहले से अधिक चाक चौबंद और प्रदूषण मुक्त, जानें कैसे?

चंडीगढ़: लुधियाना शहर को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को शहर में सीवरेज लाइनों की सफ़ाई बेहतर ढंग से करने के लिए सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।शहर में लगभग 200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की सफ़ाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: लुधियाना शहर को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को शहर में सीवरेज लाइनों की सफ़ाई बेहतर ढंग से करने के लिए सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर में लगभग 200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की सफ़ाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की लुधियाना शहर के लिए यह अति-आधुनिक सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन 1.45 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा की यह मशीन शहर में लगभग 200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की सफ़ाई का काम करने में बहुत मददगार साबित होगी।

---विज्ञापन---

यह मशीन सीवरेज की समस्या दूर करने में सहायक होगी

आगे पंजाब सीएम ने कहा की यह मशीन सीवरेज की समस्या दूर करने में सहायक होगी, जिससे शहर निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की नगर निगम, लुधियाना ने 2.22 करोड़ रुपए की लागत से 50 ट्रैक्टर खरीदे गए हैं।

अलग-अलग शाखाओं के लिए खरीदे गए हैं

सीएम ने कहा की यह ट्रैक्टर नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं के लिए खरीदे गए हैं, जिनमें बी. एंड आर. शाखा, ओ. एंड एम. शाखा, स्वास्थ्य शाखा, बागबानी शाखा आदि शामिल हैं। भगवंत मान ने कहा की यह ट्रैक्टर मलबा उठाने, टैंकरों के द्वारा पानी की आपूर्ति करने, कूड़ा-कर्कट उठाने और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

बुनियादी ढाँचे की मज़बूती पर भी ज़ोर दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य सरकार शहरों के व्यापक विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा की राज्य के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है भगवंत मान ने कहा की शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए खुले दिल से फंड देने के अलावा इनके विकास कार्यों के लिए बुनियादी ढाँचे की मज़बूती पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

First published on: Aug 02, 2023 03:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola