लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड इन दिनों काफी सुर्खियों में है. ICICI बैंक में काम करने वाली दिव्या को उन्हीं के पति मानस ने 20 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी. जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला तो वो मानस को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, लेकिन वहां दो और लाशें देखकर पुलिस भी चौंक गई. एक लाश खुद मानस की थी और दूसरी थी उसकी बहन शीबा की. पुलिस ने ये अंदाज़ा लगाया कि शायद मानस ने दिव्या को गोली मारने के बाद घर आकर अपनी बहन को मार डाला और खुद सुसाइड कर लिया. लेकिन दिव्या मिश्रा की बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने इस पूरे मामले को एक नया एंगल दिया है. उनका मानना है कि मानस और उसकी बहन का मर्डर किसी तीसरे व्यक्ति ने किया है. प्रज्ञा ने पुलिस से अपील की है कि वो इस सिरे से मामले की जांच करे.
ये भी पढ़ें: लखनऊ डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दिव्या को पहले ही हो गया था अनहोनी का एहसास, बोली थी- ‘वो मुझे मार देगा’
प्रज्ञा का क्या कहना है?
प्रज्ञा ने दिव्या की हत्या के अगले ही दिन ये शक ज़ाहिर किया था कि किसी ने मानस की मदद की थी. उनका कहना था कि दिव्या का मर्डर करने के बाद वो ऑटो से घर भागा और उनके पास से तीन असलहे भी बरामद हुए. पुलिस ने जब मानस की कॉल डिटेल्स खंगाली तो उसमें भी किसी तीसरे शख्स के इस प्लान में शामिल होने के सबूत मिले हैं. अब पुलिस की टीम आगे की पड़ताल के लिए ICICI बैंक का रुख कर रही है. प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपील की है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे. उनका कहना है कि मानस ने खुद को, दिव्या और अपनी बहन शीबा को दूर से नहीं बल्कि सटाकर सिर में गोली मारी. प्रज्ञा ने कहा कि ये कोई ओपन शट केस नहीं, बल्कि काफी रहस्यमयी है.
प्रज्ञा ने उठाए सवाल
प्रज्ञा मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्या को गोली मारने के बाद मानस 35-45 मिनट कहां गायब था, क्योंकि बैंक और घर के बीच सिर्फ 10-15 मिनट की दूरी है. उन्होंने कहा कि क्या इस दौरान वो किसी और के पास रुका था, क्या मानस के घर के अंदर उसकी बहन के अलावा कोई और भी मौजूद था, जिसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. दिव्या की मौत के बाद मानस के फोन से जो व्हाट्सऐप स्टेटस मिला था, उसे लेकर भी प्रज्ञा मिश्रा ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्या वो स्टेटस भी किसी और ने ही मानस के फोन से लगाया था, क्योंकि मानस लिखने के लिए सिर्फ हिंग्लिश यूज़ करता था और स्टेटस इंग्लिश में था, साथ ही उसमें जो ‘चीट’ शब्द का इस्तेमाल किया, क्या वो पूरे केस को गुमराह करने के लिए किया गया. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि मानस के पास जो हथियार था, वो कहां से आया. क्या किसी ने उसे इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उकसाया था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; खुद को भी मारी गोली
संबंधित खबरें
दिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
7 mins agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
40 mins agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
59 mins agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
1 hr agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
1 hr agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
4 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines