Lucknow Hotel Fire: होटल लेवाना में न तो सुरक्षा इंतजाम थे न ही नक्शा पास, ध्वस्तीकरण के दिए आदेश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होटल लेवाना को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। वहीं होटल की इमारत को ध्वस्त करने का आदेश जारी हुआ है। आपको बता दें कि यह आज यानी सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। इसमें चार लोगों की जान चली गई। आग की घटना की जांच कर रहे लखनऊ संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने कहा कि प्रतिष्ठान के भवन के नक्शे को मंजूरी नहीं दी गई थी। इसलिए इसे सील करके ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना में सोमवार सुबह लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक आग होटल के किचन में लगी। किचन में लगी आग के बाद धुआं पूरे होटल में फैल गया। जिसके कारण भीषण हादसा हो गया और चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
#UPCM @myogiadityanath ने लखनऊ स्थित एक होटल में आग लगने की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से सिविल अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री जी ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों का नि:शुल्क उपचार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। pic.twitter.com/J3ORYoQJgs
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 5, 2022
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहले कहा था कि एक उच्च स्तरीय जांच समिति घटना की जांच करेगी। पैनल में प्रमुख सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (चिकित्सा) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संभागीय आयुक्त और पुलिस आयुक्त से घटना की जांच करने को कहा है। जानकारी में आया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पूर्व में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने पर होटल लेवाना को नोटिस जारी किया था।
वहीं लखनऊ के जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि होटल में आग लगने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं होटल के मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और जीएम संजय श्रीवास्तव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम अभी भी मौके पर मौजूद हे। होटल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: