Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कूड़ेदान से सोना मिला है। चौंकिए नहीं यह सच है। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को कूड़ेदान से एक नहीं बल्कि छह सोने के बिस्किट मिले हैं। बाजार में इनकी कीमत करीब साढ़े 36 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं यह सोना किसका है, इसकी जांच की जा रही है।
इमिग्रेशन एरिया में रखा था कूड़ादान
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर किसी के माध्यम से जानकारी मिली कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन एरिया में एक कूड़ेदान में सोना पड़ा हुआ है। कस्टम विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। अधिकारियों ने कूड़दान से सोने के छह बिस्किट बरामद किए हैं। कस्टम विभाग अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि यह सोना किसका है?
काले टेप में लिपटा और काली पॉलीथिन में रखा मिला
अधिकारियों ने बताया कि कूड़ेदान में मिले सोने के बिस्किट काले रंग के टेप में लिपटे थे और काले रंग की ही पॉलीथिन में रखे थे। अधिकारियों को आशंका है कि यह सोना तस्करी का है। जाहिर तौर पर इसे एयरपोर्ट पर चेकिंग के डर से छिपाया गया है। आशंका यह भी है कि शायद इस सोने को बाद में यहां से ले जाने की योजना होगी। हालांकि अधिकारी अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।
36.6 लाख रुपये है इस सोने की कीमत
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए सोने की कीमत बाजार में करीब 36.6 लाख रुपये है। कस्टट विभाग के अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के लोग एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आने-जाने वाले लोगों की सूची को खंगाल रहे हैं। आपको बता दें कि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहले भी कई बार तस्करी का सोना पकड़ा गया है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
45 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 hr agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines