Lucknow Fire Inside Story: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में एक तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जान बचाने के लिए कोई खिड़की से कूदा तो किसी ने बाथरूम में खुद को कैद कर दिया. हादसा, लखनऊ में पैट शॉप और कर्मशियल बिल्डिंग में लगी. बदमकल कर्मियों, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक गहन बचाव अभियान चलाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की.
छात्र जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परिसर में तेजी से धुआं भर जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. एक स्थानीय निवासी के हवाले से कहा गया है, “आग चिंगारी से लगी होगी. सात से आठ छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी. हालांकि, अभी भी लगभग 20 से 25 छात्रों के अंदर फंसे होने की आशंका है. इमारत के बाहर इंतजार कर रहे लोगों में शामिल शकील ने बताया कि उसका छोटा भाई आग लगने के समय अंदर था. भाई ने फोन पर बताया कि ‘भैया, पांच-छह लोग बाथरूम में बंद हैं.’ उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ. तब से हमने उनसे कोई खबर नहीं सुनी है.
“एक अन्य निवासी ने पीटीआई को बताया, इमारत से धुआं उठते ही कुछ छात्रों को पहले ही बचा लिया गया था और चार से पांच छात्र इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे. हालांकि, कुछ छात्रों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है, हालांकि उनकी सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है.”
कोचिंग सेंटर नहीं, एनिमेशन केंद्र में लगी आग
शुरुआती खबरों में सामने आया था कि आग किसी कोचिंग संस्थान में लगी थी. आजतक की रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर था और न ही कोई पुस्तकालय. अधिकारियों ने बताया कि निचले तल पर पैट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिलों का उपयोग एनीमेशन और गेमिंग से संबंधित केंद्र के रूप में किया जा रहा था. घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान दुकान के अंदर फंसे जानवरों को बचा लिया गया.
मुख्यमंत्री योगी ने घटना की रिपोर्ट मांगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल का दौरा करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, “मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया है. मैंने पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मैं स्वयं भी वहां जा रहा हूं ताकि मामले की गहन जांच हो सके, दोषियों को सजा मिल सके और प्रभावित परिवारों को मेरी संवेदनाएं व्यक्त की जा सकें.”
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
6 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
6 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
7 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
9 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
9 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
10 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines