Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि पत्नी क्षेत्रीय वन अधिकारी थी, जबकि हत्यारोपी पति ठेल लगाकर नींबू पानी बेचता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
परिवार में थे बस पति, बेटी और दामाद
जानकारी के मुताबिक अयोध्या की रहने वाली शीला गुप्ता (57 वर्ष) लखनऊ के बाबूगंज इलाके में रहती थीं। शीला वन विभाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर तैनात थी। परिवार में उनका पति बसंत कुमार गुप्ता, बेटी और दामाद रहते थे। पुलिस ने बताया कि शीला गुप्ता की जमीन अंबेडकरनगर में भी थी, जहां पर उनका पति बसंत नींबू पानी बेचता था। शीला के दामाद ने बताया कि सुबह तड़के दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बीच बसंत ने कमरे की कुंडी लगा दी। शीला गुप्ता के साथ मारपीट की।
धक्का देकर नीचे गिराया और छुरे से रेत डाला गला
आरोप है कि तभी बसंत ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। छुरे से उनका गला रेत डाला। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपित बसंत कुमार गुप्ता मौके से भागने लगा, तभी पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपित नींबू पानी की ठेल लगाता था, लेकिन उससे कमाई नहीं होती थी। इसलिए वह शीला गुप्ता की कमाई पर ही निर्भर था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था।
हर बार आकर पैसे मांगता था
शीला के परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी वैष्णवी की शादी इसी साल अप्रैल माह में हुई था। शीला का दामाद अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि बसंत हफ्ते में कई बार शीला के पास आता था। हर बार पैसों को लेकर दोनों में विवाद होता था, लेकिन इस बार विवाद उतना बढ़ गया कि उसने शीला की हत्या कर दी। वहीं पुलिस को यह भी आशंका है कि बसंत पहले से हत्या करने के लिए आया था। वह अपने साथ चाकू लेकर आया था।
संबंधित खबरें
पिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines