पटना: पटना के गंगा नदी के रामपुर दियारा घाट पर खड़े एक नाव पर रखे एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना राजधानी के मनेर इलाके की है। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 20 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, दानापुर में मनेर गंगा घाट के पास सिलेंडर में रिसाव के बाद उस वक्त धमाका हुआ, जब नाविक नाव पर खाना बना रहा था। फिलहाल, स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उधर, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
सभी मृतक बताए जा रहे मजदूर
सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है, “कहा जा रहा है कि एक सिलेंडर विस्फोट हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ मजदूर डीजल भरे ड्रम के पास खाना बना रहे थे, इसलिए आग लग गई। मृतकों की पहचान होनी बाकी है।”
एक अधिकारी ने बताया कि पटना के मनेर इलाके में गंगा नदी के बीच में एक मोटरबोट में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को मनेर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मोटरबोट्स का उपयोग आमतौर पर रेत के परिवहन के लिए किया जाता है। इस क्षेत्र में अधिकांश नावें रेत माफिया द्वारा चलाई जाती हैं।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
12 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
14 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
15 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
16 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines