---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

ये कैसा प्यार: सनकी युवक ने पहले लड़की को फिर खुद को मारी गोली, मौत

Lover Shot Girl And Himself In Patna: बिहार के पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को गोली मारने के बाद युवक ने […]

---विज्ञापन---

Lover Shot Girl And Himself In Patna: बिहार के पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना में युवक ने दम तोड़ दिया है और छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कल यानी 21 सितंबर की है।

यह है मामला

घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम राजु कुमार है। उसने एकतरफा प्यार में यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---विज्ञापन---

अस्पताल ले जाते वक्त लड़के ने तोड़ा दम

वहीं इस मामले में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को सूचना मिली कि तारेगना गांव में एक युवक ने लड़की को गोली मार खुद को भी गोली मार दी। घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय लड़के ने दम तोड़ दिया वहीं लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल और तीन खोखे बरामद किए। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लड़के के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस इस मामले में दोनों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 22, 2023 07:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola