Lover hanged After Video Call Girlfriend In Fatehpur: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में एक नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग का है। जानकारी के अनुसार खुदकूशी करने से पहले छात्र ने प्रेमिका को वीडियो काॅल कर कहा कि देख मैं जान दे रहा हूं इसके बाद वह फंदे पर लटक गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक आयुष लोधी (16) 11वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना वाले दिन मृतक छात्र के पिता पत्नी को इलाज के लिए लखनऊ सैनिक अस्पताल लेकर गए थे। वहीं छोटा भाई पियूष स्कूल गया था। वहीं दोनों बहनें नर्सिंग काॅलेज गई थी। उस दौरान पीछे आयुष ने यह बड़ा कदम उठा लिया।
प्रेमिका ने फांसी की जानकारी मृतक के दोस्त को दी
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आयुष के फांसी लगाने के बाद उसक दोस्त सबसे पहले घर आया था। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि प्रेमिका ने वीडियो काॅल की जानकारी उसे दी थी। जिसके बाद अपने दोस्त के घर पहुंचा तो वह फंदे से लटका मिला। मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि आयुष की प्रेमिका ने ब्रेकअप कर लिया था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि कोतवाली नगर लोधी गंज मोहल्ले में 16 वर्षीय छात्र आयुष ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मृतक के फोन की काॅल डिटेल्स की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
15 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
16 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines