Looteri Dulhan Ran Away With Money From Barmer: यूपी के बाद अब राजस्थान में भी लुटेरी दुल्हनों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादार मामलों में यह देखने को मिलता है कि दुल्हन शादी के 2-3 दिन बाद फरार होती है। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन सुहागरात के दिन ही फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे की आंख खुली तो उसे अपना बिस्तर घर के पास सड़क पर मिला।
यह है मामला
बाड़मेर के सूरजमल की शादी यूपी की रागिनी से हुई। शादी के बाद सुहागरात के दिन दोनों साथ में सोए। इस दौरान सूरजमल को पता ही नहीं चला कि कब उसे नींद आ गई। जब सुबह 4 बजे उसकी आंख खुली तो सूरजमल का बिस्तर सड़क पर था। वह उठकर घर में गया तो देखा कि उसकी अलमारी का ताला टूटा था। इसके अलावा घर के तकिए और गद्दे भी सड़क पर मिले।
लाखों रुपये और जेवरात लेकर हुई फरार
जानकारी के अनुसार सुरजमल के घर का मुख्य दरवाजा बंद था। ऐसे में लुटेरी दुल्हन ने पहले तो छत से बिस्तर नीचे डाले इसके बाद खुद उस पर कूद कर फरार हो गई। इस घटना के बाद सुरजमल घबरा गया और उसने यह पूरा किस्सा परिजनों को बताया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन घर से करीब 3 लाख रुपये की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। सुरजमल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
5 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
7 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
8 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
11 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines