हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रात को सोने से पहले पत्नी ने लगाई थी लिपस्टिक, सुबह होते ही पति ने जमकर काटा बवाल, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Lipstick Created Ruckus In Agra

Lipstick Created Ruckus Between Husband And Wife In Agra: शादी के बाद भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन नहीं होती हो। हालांकि सुबह होते-होते सब कुछ नाॅर्मल हो जाता है। हालांकि अपवाद के रूप में कुछ घरों में पति-पत्नी के बीच का झगड़ा पुलिस थाने तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के आगरा से सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के लिपिस्टक को लेकर जमकर बवाल काटा। लिपिस्टक को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर तकरार हुई और मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाने के लिए दोनों के परिजनों को काउसलिंग केंद्र पर बुलाया।

यह है मामला

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। एक दिन रात में पत्नी ने सोने से पहले होठों पर लिपस्टिक लगाई थी, लेकिन सुबह होते ही वह गायब हो गई। इस पर पति ने पत्नी से पूछा तो पत्नी से इसे लेकर लाख सफाई दी लेकिन पत्नी का शक दूर नहीं हो पाया। फिर क्या था दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात थाने तक जा पहुंची।

काउंसलर के समझाने पर भी शांत नहीं हुआ मामला

काउसिलिंग के दौरान भी पति लिपस्टिक वाली बात दोहराता रहा। पत्नी ने कहा कि वह कई बार सफाई दे चुका है कि वह सुनने को तैयार नहीं हैं। पत्नी ने कहा कि उसने पति के सामने लिपस्टिक लगाई थी उसके बाद खाना खाया और ब्रश किया और फिर सोने चली गई। जिससे लिपस्टिक साफ हो गई। हालांकि काउंसलर के समझाने के बाद पति का शक दूर नहीं हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें