आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी के पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर हमले का आरोपी है।
कश्मीर पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आतंकी की पहचान पनजान चदूरा के सुहैल अहमद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुहैल अहमद गोपालपोरा इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर ग्रेनेड हमले में शामिल था। इस मामले में दो दिन पहले पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
रविवार को मुगल गार्डन के बाहर हुआ था ग्रेनेड हमला
बता दें कि रविवार को कश्मीर घाटी में श्रीनगर के निशात इलाके में मुगल गार्डन के बाहर ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निशात में पार्किंग स्थल पर कम तीव्रता वाला रहस्यमय विस्फोट हुआ था। घटना में एक ऑटो चालक के हाथ में समेत चार लोगों को चोटें लगी थीं।
इससे पहले 15 अगस्त को बड़गाम व श्रीनगर,पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर ग्रेनेड से हमला किया था। नियंत्रण कक्षा के बाहर हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया था। वहीं, इस घटना से कुछ घंटे पहले ही आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका था। इससे पहले 9 अगस्त को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों के घायल हुए थे।
वहीं, 8 अगस्त को आतंकियों ने कश्मीर संभाग में जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इससे एक दिन पहले रात में बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने गैर-कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाया था।
संबंधित खबरें
सम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 hr agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
2 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
2 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
6 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines