नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर निशाना साधा है। लालू ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं। केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज का राग अलाप रहे हैं।
बता दें कि लालू यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि रविवार शाम छह बजे लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद ने भाजपा की ओर से नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के फिर बढ़े मामले, 24 घंटे में आए 5443 नए केस, 26 की गई जान
लालू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात होगी जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे। बिहार से BJP की सरकार जाने के बाद से ही अमित शाह बिहार आ रहे हैं और जंगलराज की बात कर रहे हैं। जब वह गुजरात में थे तब वहां जंगलराज था।
अभी पढ़ें – भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट
अमित शाह ने क्या कहा था
पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “वे (जदयू और राजद) कहते हैं कि मैं यहां लड़ाई शुरू करने आया हूं। मैं यहां लड़ाई भड़काने के लिए नहीं आया हूं। लालू प्रसाद यादव इसके लिए काफी हैं। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चिंता करने की जरूरत नहीं है।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार के पूर्णिया में ‘जन भावना महासभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने आपका (सीएम नीतीश कुमार) लंबे समय तक साथ दिया, अब वे जानते हैं कि इस बार न तो लालू की पार्टी आएगी और न ही आपकी पार्टी। इस बार बिहार में केवल पीएम मोदी का कमल खिलेगा।
अमित शाह ने कहा कि 2014 में आपके (बिहार सीएम नीतीश कुमार) के पास केवल 2 लोकसभा सीटें थीं, ‘ना घर के रहे थे, न घाट के’। 2024 के लोकसभा चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी। हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 mins agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
13 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 mins agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
31 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines