Lakhimpur Kheri Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बद हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से चार के साथ थाना पुलिस ने क्राइम सीन (Crime Scene) रीक्रिएट किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी होने पर आरोपी छोटू की मां और पत्नी भी आ गए। अपने बेटे को पुलिस की गिरफ्त में देख छोटू की मां गश खाकर वहीं गिर गई। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। उनसे पूछताछ की।
अभी पढ़ें – अमरोहा में आधार कार्ड दिखाने के बाद ही दावत खाने दी, आधे से ज्यादा बाराती लौटे भूखे, देखें
6 आरोपियों में से 4 को घटनास्थल पर लाई पुलिस
लखीमपुर खीरी जिले में दो सगी बहनों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया था। बुधवार को पुलिस ने इनमें से चार आरोपी जुनैद, छोटू, आरिफ और हफीजुर रहमान को रिमांड पर लिया। भारी संख्या में फोर्स और पुलिस के अधिकारी चारों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पुलिस ने दोनों लड़कियों के प्रतिकात्मक पुतले भी बनाए।
पुलिस ने घटनास्थल से कई बिंदुओं की पैमाइश की
घटनास्थल पर पुलिस ने कई स्थानों की दूरी भी नापी। थाने के एक पुलिसकर्मी ने बाइक से कई स्थानों का जायजा लिया। मौके पर खड़े करके सभी आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ भी की। अधिकारियों के मुताबिक क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान वहां किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहां सिर्फ पुलिस, पुलिस के जांच अधिकारी और आरोपी ही मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को थाने लेकर चली गई।
गश खा कर गिरी छोटू की मां
इसी दौरान चारों में से एक आरोपी छोटू के परिवार वालों को भी इस मामले की जानकारी हो गई। छोटू की मां और उसकी पत्नी समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। छोटू की मां उसकी एक झलक पाने को मचल गई, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह जा नहीं पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटू की मां वहीं गश खाकर गिर पड़ी। उसके परिवार वालों ने उसे संभाला। वहीं थाने में लेकर चारों आरोपियों से पुलिस ने फिर से पूछताछ की। वहीं थाना प्रभारी और सीओ ने क्राइम सीन रीक्रिएट करने के मामले में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines