लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों की हत्या का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नए हत्याकांड ने इलाके को दहला दिया है। खबरों के मुताबिक दो युवकों ने कथित तौर पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर एक लड़की को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि कुछ खबरों के मुताबिक हत्या से पहले मृतका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
परिजनों का पुलिस पर शिकायत दर्ज ना करने का आरोप
मृतका के परिजनों ने पुलिस पर समय पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि पीड़िता अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुए थी। तभी गांव के ही सलीमुद्दीन पुत्र लियाकतद्दीन व आसिप पुत्र छोटे अली द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा धारा 323/504/506,516/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिए गया था।
इस नोट में पुलिस ने यह भी कहा है कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर एवं पीड़िता द्वारा दिए गए वीडियो में छेड़छाड़ संबंधी कोई आरोप नहीं लगाए गए थे और ना ही किसी भी उच्चाधिकारी को संज्ञानित किया गया। घटना की सूचना पर थाना भीरा पुलिस द्वारा दर्ज मामले में धारा 304 और जोड़कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक कार्यवाही से संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी को संपूर्ण प्रकरण की जांच दी गई है। आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines