कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक देशद्रोह का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को उतरवाया और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

झंडा लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि इस बार 15 अगस्त पर देशभर में आजादी का अमृत मोहत्सव मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में कुशीनगर जिले में एक युवक ने अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। जानकारी मुताबिक कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेंदूपार मुस्तकिल गांव में यह हरकत की है। किसी ने युवक का झंडा लगाते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल लिया संज्ञान

घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल संज्ञान लिया गया है। जिस घर पर झंडा लगा हुआ वहां से उतरवा दिया गया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ