कोटा: राजस्थान के कोटा शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रह है। शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में रविवार देर रात को मोटर मार्केट में खड़ी एक कार में आग लग गई। इस हादसे में कार के अंदर सो रहा चौकीदार जिंदा जल गया। इसके अलावा वहां खड़ी कई गाडियां भी इसकी चपेट में आ गईं और वे भी जलकर खाक हो गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम के दमकल ने मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार के अंदर एक व्यक्ति का शव भी झुलसा हुआ दिखा। बताया जा रहा है कि आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इसके साथ ही पीछे खड़ी कार भी चपेट में आ गई। वहीं पुलिस ने व्यक्ति के शव को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चौकीदार मुकरी और रफिक आधारशिला का रहने वाला था। जो कि मोटर मार्केट में चौकीदारी का काम करता था। जिस गाड़ी में आग लगी वो टीवीएस शोरूम के पीछे की गली में खड़ी थी। इसी गाड़ी में चौकीदार सो रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कार के अंदर मच्छर भगाने की अगरबत्ती जला रखी थी।
वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक चौकीदार मकुरी शराब पीने का आदी था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान वह शराब के नशे में था। ऐसे में जब आग लगी हो और उसे पता ही नहीं चला हो। मृतक चौकीदार के 6 बच्चे हैं। वहीं मृतक की पत्नी झाड़ू पोछे का काम करती है। मृतक मकुरी पिछले दो साल से मोटर मार्केट इलाके में चौकीदारी करके परिवार को पाल रहा था।
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि, घटना करीब 3.30 बजे की है। मोटर मार्केट में रियाज का बॉडी रिपेयर सेंटर है। एक स्कॉर्पियो रिपेयरिंग के लिए आई हुई थी। आग लगने से पीछे खड़ी कार भी चपेट में आ गई। निगम की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शव को एमबीएस को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines