Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। यहां तक कि वे विधानसभा गेट के बाहर लगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा और धारा 144 के बावजूद गेट तक पहुंच गए।
कई प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट पर भी चढ़ गए। इसके बाद विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। फोर्स बुलाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई कार्यकर्ता अरेस्ट किए गए हैं।
छात्रसंघ बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी
दरअसल, एसएफआई कार्यकर्ताओं छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को कोलकाता के सियालदह और हावड़ा स्टेशन से पुलिस की बिना अनुमति के ही एक रैली का आयोजन किया गया। रैली कोलकाता के धर्मतल्ला पहुंचते ही एक विशाल जनसमूह मे तब्दील हो गई।
रैली पुलिस के रोकने के बावजूद विधानसभा की तरफ आगे बढ़ती रही और देखते ही देखते वह रैली विधानसभा गेट तक पहुंच गई। इस दौरान एसएफआई के कुछ कर्मी पुलिस को चुनौती देते हुए विधानसभा गेट पर चढ़ गए और विधानसभा के अंदर प्रवेश करने की कोशिश भी की।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
इस दौरान एसएफआई कर्मियों ने पुलिस को यह चेतावनी दी की अगर उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी नही हुई तो वह अपनी आंदोलन इससे भी बड़े स्तर पर करेंगे।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
2 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
6 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
8 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
8 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
8 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines