नई दिल्ली: कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने दुबई जा रहे एक संदिग्ध यात्री को पकड़ा है। यात्री के पास तलाशी के दौरान कस्टम विभाग ने 9 करोड़ रुपए से ज्यादा के अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। कोलकाता एयरपोर्ट कस्टम विभाग की तरफ शुक्रवार को ये जानकारी दी गई है।
अभी पढ़ें – Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 6000 से कम नए केस, 18 की मौत
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अफसरों को खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना के बाद अफसरों ने दुबई जा रहे एक यात्री को रोका और उससे पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब न देने पर यात्री की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 11.87 लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए। बरामद अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय रुपए में लगभग 9.34 करोड़ आंकी गई है।
फिलहाल, पकड़े गए यात्री की पहचान जारी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया संदिग्ध कोलकाता से दुबई जाने की फिराक में था। वह अपने बैग में अमेरिकी डॉलर छिपाकर ले जा रहा था।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने क्या कहा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे?
फिलहाल, यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कई घंटों की पूछताछ के बाद भी पकड़े गए यात्री ने बरामद अमेरिकी डॉलर के संबंध में सही जानकारी नहीं दे पाया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
8 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
15 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
15 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
16 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
17 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines