मनीष सिसोदिया मामले में केरल के CM पिनाराई ने मोदी सरकार को घेरा, बताई गिरफ्तारी की असली वजह

Kerala's Cm Pinarayi Vijayan, Pinarayi Vijayan, Manish Sisodia, Attack On Democracy, CBI Arrest Manish Sisodia
विज्ञापन

Thiruvananthapuram: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को डराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

Advertisment

विपक्षी शासित सरकारों को अस्थिर करने का यह प्रयास

सीएम विजयन ने कहा कि केंद्र देश में विपक्षी शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दों से ध्यान हटाने के कदम के रूप में करार दिया है।

उन्होंने ट्वीट भी किया है। जिसमें लिखा कि सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे भाजपा विपक्ष को डराने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। यह सत्ता का घोर दुरुपयोग और लोकतंत्र पर हमला है। इस तरह का दमन हमारे राष्ट्र की नींव को कमजोर करता है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

सीबीआई ने सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड ली

दरअसल, सीबीआई ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए पांच दिन की रिमांड ली है।

मुख्यमंत्री दफ्तर ने प्रदर्शन करने के लिए कहा

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि देश में बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार इस तरह की गिरफ्तारियों के जरिए ऐसे बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। विजयन ने लोगों से देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ