नई दिल्ली: कहते हैं ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के एक ऑटो चालक के साथ। तिरुवनंतपुरम के श्रीवराहम के रहने वाले अनूप की छप्पर फाड़ लॉटरी लगी है। यह लॉटरी 1-2 लाख या 1-2 करोड़ की नहीं बल्कि 25 करोड़ रुपये की है।
अनूप की यह लॉटरी ओणम बंपर लॉटरी में लगी है। अनूप ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पाल पा रहे थे। बताया जा रहा है कि ओणम के अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया और भाग्यशाली विजेता के रूप में अनूप की लॉटरी लग गई।
अनूप और उनके परिवार वालों को यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्हें 25 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। अनूप का कहना है कि पिछले 22 साल से वह लॉटरी टिकट खरीद रहा हैं मगर अब तक वह अधिकतम 5,000 रुपये तक ही जीत पाया था। 25 करोड़ की लॉटरी लगने पर खुशी जाहिर करते हुए अनूप ने कहा कि ‘मुझे जीतने की आशा नहीं थी इसलिए मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे नहीं देखता था। लेकिन जब मैंने अपना फोन देखा तो पता चला कि मैं जीत गया हूं। मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैंने अपनी पत्नी को दिखाया। उसने कहा कि यह जीतने वाला नंबर है।’
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट
ऑटो रिक्शा चलाने से पहले अनूप एक होटल में शेफ के तौर पर काम करता था और दोबारा चेफ का काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी में था। मलेशिया जाने के लिए उसने लोन के लिए बैंक में अप्लाई किया जो सैंक्शन भी हो गया था। इसके बाद उसने 500 रुपए में लॉटरी का टिकट खरीदा, जिस पर उसकी बंपर लॉटरी निकली।
अनूप का आगे कहना है कि उसने शनिवार रात को इस लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसके नतीजे रविवार को घोषित किए गए। टैक्स कटने के बाद अनूप को 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
52 mins agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 hr agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
7 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines