Kaushambi: ड्यूटी जा रही महिला बैंक मैनेजर पर फेंका तेजाब, पुलिस खोज रही ये बड़ा कारण
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में ड्यूटी पर जा रही एक महिला बैंक मैनेजर पर बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की चीखपुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि तेजाब से महिला का चेहरे, गर्दन, गर्दन से नीचे का हिस्सा और हाथ-पैर झुलस गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
थाना चरवा क्षेत्रान्तर्गत महिला के ऊपर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दी गई बाईट।#UPPolice #kaushambipolice pic.twitter.com/DYEi4nL22g
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) August 8, 2022
कौशांबी एसपी ने बताया कि प्रयागराज निवासी दीक्षा सोनकर कौशांबी में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर हैं। वह सोमवार को अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं। तभी मनौरी-भरवारी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। दीक्षा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, एसिड अटैक समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के परिवार वालों को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के हिम्मतगंज निवासी दीक्षा पुत्री राजू सोनकर की वर्ष 2014 में नोकरी लगी थी। करीब एक साल पहले उनका कौशांबी में तबादला हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। तेजाब से हमले का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: