Kanpur News: बर्थडे का केक खाकर आठ लोगों की हालत बिगड़ी, सभी गंभीर
Edited By Naresh Chaudhary

Birthday cake
Edited By Naresh Chaudhary

Birthday cake
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार देर शाम एक बर्थडे पार्टी में केक खाने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी कानपुर के हैलट अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के गुजैनी इलाके में एक बच्ची का जन्मदिन था। परिवार वालों ने घर में ही जन्मदिन की पार्टी रखी थी। आसपास के बच्चों और लोगों को भी पार्टी में बुलाया था। देर शाम केक काटा गया था। इसके बाद सभी ने केक खाया। बताया गया कि केक खाने के बाद आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगीं। इनमें पांच बच्चे और तीन बड़े शामिल हैं।
एक साथ आठ लोगों की हालत बिगड़ने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केक को कब्जे में लिया है। केक की जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हैलट अस्पताल में भर्ती सभी छह मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जन्मदिन वाले परिवार के लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पास किसी दुकान से केक आया था, लेकिन जो लड़का केक लेकर आया था, वह भी गंभीर हालत में है। इसलिए पुलिस और परिवार वालों को यह जानकारी नहीं हो पाई है कि केक किस दुकान से आया था। फिलहाल पुलिस सभी के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है। केक का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: