kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक पिटबुल कुत्ते (Pitbull dog) ने अब गाय (Cow) पर हमला कर दिया था। इस खूंखार कुत्ते के हमले (Pitbull Attack) का एक वीडियो (Video viral) गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने कुत्ते के मालिक को कुत्ते का लाइसेंस दिखाने के कहा। साथ ही कुत्ते को पिंजरे में बंद कर दिया है। घायल गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया है।
अभी पढ़ें – भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट
गाय का पकड़ लिया था जबड़ा, छुड़ाने में निकली छूटे पसीने
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कानपुर के सरसैया घाट इलाके का बताया गया था। वीडियो में पिटबुल कुत्ता गाय पर हमला करते हुए दिखाई दिया था। खूंखार पिटबुल कुत्ते ने गाय के जबड़े को जकड़ लिया। पिटबुल का मालिक बार-बार उसे डंडे से मारने के बाद गाय को बचा नहीं पा रहा था। बाद में कुछ और स्थानीय लोगों ने मिलकर गाय को इस खूंखार कुत्ते से बचाया। वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अभी पढ़ें – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में NIA की छापेमारी, 100 से ज्यादा PFI वर्कर्स अरेस्ट
वीडियो के बाद हरकत में आया नगर निगम
वीडियो के वायरल होने पर कानपुर नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने शुक्रवार को कुत्ते को पकड़कर पिंजरे में डाल दिया। जबकि गाय के जबड़े में गंभीर चोट आने पर उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पिटबुल के मालिक गोल्डी मिश्रा को कुत्ते का लाइसेंस दिखाने को कहा गया है। संयोग से पिटबुल ने इसी मोहल्ले में एक सप्ताह पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों में पिटबुल कुत्तों के काफी हमले सामने आए हैं।
लखनऊ में महिला का मार डाला था, गाजियाबाद में बच्चे को खाया
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ समय पहले ही एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी बुजुर्ग मालकिन को मौत के घाट उतार दिया था। महिला उस पिटबुल कुत्ते का खास ख्याल रखती थी। बात में लखनऊ प्रशासन ने कुत्ते को अपने कब्जे में लिया था। यह घटना पूरे देश में चर्चा का मुद्दा बन गई थी। इतना ही नहीं अभी पिछले महीने उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्क में घूमते समय 11 साल के बच्चे पर भी पिटबुल ने हमला कर दिया था। कुत्ते बच्चे के चेहरे पर बुरी तरह से काट खाया था। डॉक्टरों द्वारा बच्चे के चेहरे पर 150 टांके लगाए गए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
33 mins ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
9 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
10 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
11 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
12 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
12 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
13 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
13 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines